फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम तस्करी मामले में चार और युवक गिरफ्तार, अब तक सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। तलहेड़ी गांव में पकड़ी गई छह किलोग्राम अफीम के मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की आपूर्ति शृंखला को आगे बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने चार आरोपियों को पंजाब के लुधियाना जिले से पकड़ा। ये आरोपी गुरप्रीत, बलबीर, हरजिंद्र और गुरदीप उर्फ मिंटू हैं। इनके कब्जे से दो कारें भी बरामद की गईं। सीआईए एक के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मामला 21 अगस्त से शुरू हुआ था। गुप्त सूचना पर तलहेड़ी निवासी सुखविंद्र, हरविंद्र और जशनपाल को पकड़ा गया था। उनके पास से छह किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के मकान की तलाशी ली। वहां से करीब 21 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात मिले थे। अदालत में पेशी के बाद आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में अफीम की आपूर्ति पंजाब के लुधियाना क्षेत्र में होने का पता चला। पुलिस अब अफीम के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें