फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुक्केबाजी में मनोज कुमार एकेडमी की चार बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के तहत थानेसर विधानसभा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी की चार महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों में रितिका, स्नेहा बूरा, महक और जिया शामिल हैं। चारों की उपलब्धि से एकेडमी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रितिका ने 48 किलोग्राम, स्नेहा बूरा ने 51 किलोग्राम, महक ने 57 किलोग्राम और जिया ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एकेडमी के कोच राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी नियमित मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें और भारत के लिए पदक जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें