फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अलग-अलग मामले में चार भगोड़ा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अलग-अलग मामले में पुलिस ने चार भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार निवासी कैंथला खुर्द को अमानत में खयानत, चंद्रशेखर निवासी खानपुर कोलियां को आबकारी मामले और कश्मीर सिंह उर्फ शैरी निवासी लुधियाना व साहिल कुमार उर्फ कट्टा निवासी इंद्री जिला करनाल को चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी विजय कुमार को वर्ष 2017 के अमानत में खयानत मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र डॉ. मोनिका खंगवाल की अदालत ने 18 नवंबर 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। पीओ स्टाफ ने भगोड़े विजय कुमार के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में आरोपी चंद्रशेखर को वर्ष 2022 के आबकारी मामले में एसीजेएम कुरुक्षेत्र सतीश कुमार की अदालत ने 21 जुलाई को भगोड़ा घोषित किया था। राज्य अपराध शाखा के पीओ स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे मामले में आरोपी कश्मीर सिंह को वर्ष 2015 के रिफाइनरी पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र मनीष दुआ की अदालत ने 18 जनवरी 2020 को भगोड़ा घोषित किया था, तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। सीआईए-दो ने थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर भगोड़े कश्मीर सिंह को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। अन्य मामले में आरोपी साहिल कुमार को वर्ष 2019 के चोरी मामले में एसडीजेएम शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने 30 अक्तूबर 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर सीआईए-एक की टीम ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें