फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर और उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ड्यूटी दौरान कोताही बरतने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के एक मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने यह आदेश दिए।
विज्ञापन


एचएसजीएमसी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि पिछले कुछ समय से ड्यूटी में कोताही और अनियमितता बरतने की जानकारी मिल रही थी। जब इस मामले की जांच करने के लिए टीम ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं में पड़ताल की तो, काफी अनियमितता पाई गई। जांच से पता चला कि गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन चलाने की आड़ में गुरु घर के फंड का दुरुपयोग हो रहा है। प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किए है।

हरियाणा कमेटी के कुछ सदस्य से मिलीभगत करके गुरुद्वारा साहिब के फंड का दुरुपयोग किया गया है। इस मामले में आरोपी पाए जाने पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं पंचकूला के मैनेजर परमजीत सिंह शेरगढ़, उप मैनेजर शिवचरण सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा कमेटी के दो चालकों पर भी संस्था द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें करीब एक महीने पहले संस्था की गाड़ियां लेकर हेड ऑफिस में ड्यूटी पर हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। मगर दोनों वाहन चालकों ने कार्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं और वे कार्यालय में गैर हाजिर मिले। इस मामले को लेकर चालक गुरप्रीत सिंह व हरजिंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध पूरे तरह से सक्रिय है। उन्होंने कहा है कि गुरुद्वारा साहिब के फंड का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें