फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन स्माइल के तहत चार बच्चों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। राज्य पुलिस की ओर से मार्च माह में गुमशुदा बच्चों व व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान आपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। इसके लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना शाहाबाद क्षेत्र से चार बच्चे छुड़ाए हैं। इनमें से तीन बालिकाओं को भिक्षा मांगते हुए और एक नाबालिग लड़के को बालश्रम करते हुए छुड़ाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 17 मार्च को आपरेशन स्माइल टीम प्रभारी की टीम ने थाना शाहाबाद क्षेत्र से तीन बालिकाओं को भीख मांगते हुए और एक नाबालिग लड़के को बालश्रम करते हुए छुड़ाया है। चारों बच्चों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउंसलिंग करवाई गई। बाद में बच्चों के परिवार को ढूंढ़कर उनकी भी काउंसलिंग करवाकर बच्चों को उनके माता-पिता के हवाले किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें