फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छीना-झपटी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले प्रवासी मजदूर से छीना झपटी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी उर्फ टोपी, रोनित उर्फ नोनू निवासी सेक्टर-सात व मोनू निवासी सुंदरपुर जिला जेल में ही बंद थे। आरोपी मजदूर का मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हुए थे।
विज्ञापन

थाना शहर में 12 अप्रैल को दर्ज शिकायत में नवाब सिंह हाल निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपने भाई लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी जा रहा था। पलवल चौक के पास पहुंचे तो बाइक पर आए तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया था। आरोपी डरा-धमका उसका मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गए थे। उसके पर्स में करीब पांच हजार रुपये और आधार कार्ड था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए उपरोक्त आरोपियों को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी छीना-झपटी के अन्य मामले में बंद थे। अदालत के आदेश से चारों आरोपी दोबारा कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें