फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। तीन महीने पहले शोरूम पर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार, बलजिंद्र कुमार, कश्मीर सिंह और राजकुमार उर्फ राजू निवासी शाहाबाद ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। 24 अगस्त को दर्ज शिकायत में ज्ञानचंद निवासी शाहाबाद ने बताया था कि राजकुमार व कश्मीरा अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर उसके शोरूम पर आए थे। आरोपियों ने हथियारों के साथ उनके शोरूम के ताले तोड़ने शुरू कर दिए थे। शोर सुनकर उसकी पत्नी बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



पुलिस ने किए 243 वाहनों के चालान
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच के लिए पुलिस की ओर से 27 नाके लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस ने गलत पार्किंग के चार, बिना हेलमेट के 26, ट्रिपल राइडिंग के दो, लाइन चेंज के 97, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के दो, बिना नंबर प्लेट-39, गलत नंबर प्लेट के 45, बुलेट से पटाखा बजाने के दो, ओवर स्पीड के 20 समेत 243 वाहनों के चालान किए गए। इनके चालकों पर करीब 2.43 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा बगैर कागजात वाले एक वाहन को जब्त किया गया है।


डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार
इस्माईलाबाद। डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने उपभोक्ता के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में दलबीर कौर निवासी थड़ौली ने बताया कि वह 16 नवंबर को ठोल गांव के एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने के लिए गई थी। यहां उसने एटीएम में डेबिट कार्ड डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया था। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उसका पिन देख लिया और उसे बातों में उलझाकर उसका कार्ड बदल लिया। घर पहुंची तो उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। आरोपियों ने उसके खाते से कुल 49,999 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



रसोई से स्मैक बरामद
इस्माईलाबाद। पुलिस ने घर में दबिश देकर एक युवक को 10.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम निवासी झांसा ने अपनी रसोई में नशीला पदार्थ छिपा रखा था।थाना झांसा प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शिवम स्मैक बेचने का धंधा करता है। सूचना पर पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने रसोई में प्लास्टिक के डिब्बे से 10.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें