फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े चार आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास पुलिस को दो रौंद के साथ दो अवैध पिस्तौल मिले हैं। इन आरोपियों पर कुरुक्षेत्र में दो व दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में चोरी के केस दर्ज हैं।
यह गिरोह ताला ठीक करने के साथ ऐसे काम करते थे, जिससे यह घरों में अंदर तक जाकर सेंधमारी कर सके। यह लोग अलमारियों के लॉक ठीक करने के बहाने से घरों और अल्मारी आदि में रखे जेवरात व सामान को भांप लेते थे। उसके बाद यह प्लान तैयार कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस इस गिरोह के दो सदस्यों को लाडवा से तो दो को कुरुक्षेत्र से पकड़ा है। चारों ही आरोपी मध्यप्रदेश के एक की गांव के रहने वाले है। इन आरोपियों में अंतर सिंह, भजन सिंह, सतनाम सिंह, विशाल बरनाल वासी बारिया जिला धार मध्य प्रदेश शामिल है।
सीआईए प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को टीम अंतर सिंह व भजन सिंह को से एक देसी कट्टा व एक रौंद व 1200 रुपये के साथ लाडवा से पकड़ा था। सतनाम सिंह व विशाल बरनाल को एक देसी कट्टा व एक रौंद के साथ कुरुक्षेत्र से पकड़ा था। चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया।
सीआईए प्रभारी ने बताया की इन लोगों पर कई राज्यों में चोरी के केस दर्ज हैं, अन्य राज्याें की पुलिस भी इन की तलाश में थी। यह लोग घरों में लॉक व चाबी बनाने का काम करते हैं, जिसके लिए यह घरों में अंदर तक जाते थे। उस दौरान यह घर में रखा समान देख लेते व बाद में प्लानिंग के तहत चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों से पता किया जा रहा है कि यह लोग अब तक कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और पिस्तौल कहां से लाए हैं। पुलिस इन लोगों के गिरोह के अन्य सदस्यों को पकडऩे की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें