फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस टीम पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस कर्मचारियों को चोट मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश कुमार, करण निवासी कीर्ति नगर, अजय निवासी थानेसर और कृष्ण उर्फ गोना निवासी गांधी नगर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें 20 अप्रैल को कीर्ति नगर में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी। यहां पर दोनों में पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी पर भी ईंटें लगी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया था। सूचना के बाद थाना कृष्णा गेट व सीआईए-दो की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तब 20-25 लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अपने मकान की छत व गली से पुलिस टीम पर पथराव किया था, जिसमें उप निरीक्षक ऋषिपाल जख्मी हो गए थे। थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-दो ने आरोपी नरेश कुमार, अजय, करण व कृष्ण को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें