फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर अनाज मंडी के विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की तरफ से थानेसर अनाजमंडी के विकास कार्यों पर चार करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से थानेसर अनाज मंडी की पार्किंग, सर्विस रोड और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को थानेसर अनाजमंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने थानेसर अनाज मंडी में चार करोड़ 67 लाख 46 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस राशि से दुकान नंबर 94 से 124 के पीछे व बूथ नंबर 402 से 432 के सामने पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दुकान नंबर एक से 31, दुकान नंबर 63 से 93, दुकान नंबर 94 से 124, दुकान नंबर 125 से 143 के पीछे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस बजट से मौजूदा चार दिवारी को भी ऊंचा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से थानेसर हल्के का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, सुरेश सैनी कुक्कु, शशीकांत जैन, पार्षद मुकंदलाल सुधा, पार्षद मनिंद्र छिंदा, दयाल और प्रवीण ढींगरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें