फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सिख धर्म के दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत और नगरवासियों ने भाग लेकर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा बाऊली साहिब से अरदास के बाद की गई। पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों से गुजरा। मार्ग में संगत ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में नगर कीर्तन में गतका पार्टी की ओर से शस्त्र विद्या का अद्भुत प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें