फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली विवाद की शिकायतों पर मंच आज करेगा सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सोमवार, 30 नवंबर को पंचकूला जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

मंच एक लाख से अधिक और तीन लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों का निपटारा करेगा। इसमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ता शिकायत दे सकेंगे। जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गलत बिल, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर और वोल्टेज संबंधी शिकायतों पर सुनवाई होगी। बिजली चोरी और दुर्घटना संबंधी मामले इसमें शामिल नहीं होंगे। कार्यवाही विद्युत सदन, सेक्टर-14 पंचकूला में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें