फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पूर्व फौजी की हत्या, भाले से किए वार; दो चचेरे भतीजों पर मर्डर का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 04:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने अशोक राणा पर भाले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के गांव तगौर में एक पूर्व फौजी की भाले से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व फौजी के दो चचेरे भतीजों पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अशोक राणा के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि गांव में नाली में गोबर डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने अशोक राणा पर भाले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें