कुरुक्षेत्र। जिले के खिलाड़ियों ने नरसी मोंजी हाफ मैराथन में तीन पदक झोली डाल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को लेकर जिलावासियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों का पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया गया और उन्हें भविष्य में भी इसी जोश के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
खिलाड़ी वीरभान ने कहा कि नरसी मोंजी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजन नौ मार्च चंडीगढ़ में किया गया था। इसमें द्रोणाचार्य स्टेडियम के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया और तीन एथलीट ने अपनी-अपनी आयुवर्ग में अव्वल स्थान प्राप्त किया। अमीन गांव के पूर्व सरपंच पुनर्वसु ने 55 से 64 आयुवर्ग में 11 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान और सुनील कुमार कारसा ने 35 से 40 आयुवर्ग में 11 किलोमीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि डाॅ. चंद्र पाल ने दूसरा तथा सुरेंद्र कुमार ने 11 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूर्ण की। इन सभी खिलाड़ियों का द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचने पर स्वागत किया गया।