फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे पर पूर्ण रोक के संयुक्त कार्यबल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में नशे की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संयुक्त कार्यबल का गठन किया जाएगा। यह कदम नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

यह संयुक्त कार्यबल नशे के नेटवर्क को तोड़ने पर काम करेगा। ग्रामीण स्तर पर इसमें सरपंच, वार्ड सदस्य, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी और गैर सरकारी संगठन शामिल होंगे। शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय के सचिव, वार्ड पार्षद, थाना प्रभारी और गैर सरकारी संगठन को जोड़ा जाएगा। यह टीम नशे की बिक्री वाले स्थानों को चिह्नित करेगी। इसके बाद नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उपायुक्त मीणा ने कहा कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों से इलाज करवाकर बाहर निकलने वाले व्यक्तियों की तीन महीने तक विशेष देखरेख की जाएगी। उनके लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार देने की कार्य योजना भी तैयार होगी। नशा पीड़ितों के साथ मैत्री संबंध बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। इससे आदर्श समाज का निर्माण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें