फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के शहरी स्थानीय निकायों में नालों की गाद निकालने का कार्य अब तेज होगा। सफाई कार्यों के निरीक्षण का जिम्मा एचसीएस अधिकारियों को सौंपा गया है। उन्हें पांच किलोमीटर लंबे नाले के खंड आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी निरीक्षण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसमें तस्वीरें और स्थलीय अवलोकन भी शामिल होगा। यह कार्यों की वास्तविक समय में निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। एसडीएम अमन कुमार को पिपली और एनएच एमसी के वार्ड 1, 2, 3, 4, 15, 16, 25 से 32 का क्षेत्र मिला है। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य को वार्ड 5, 6, 9 और 13 का क्षेत्र आवंटित किया गया है। अमृत योजना के तहत बने नालों के 10 किलोमीटर क्षेत्र की जिम्मेदारी डीडीएमए को दी गई है। इन सभी क्षेत्रों के लिए एमई जयपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगराधीश आशीष कुमार को एसएसवीपी वार्ड 7, 8, 14 का क्षेत्र सौंपा गया है। इस क्षेत्र के लिए एमई जितेंद्र कुमार और एमई जयपाल नोडल अधिकारी हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीबी पंकज सेतिया को ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर और वार्ड 14 से 24 का क्षेत्र मिला है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एसडीएम को स्वयं मौके पर जाकर सत्यापन के निर्देश दिए हैं। उन्हें गाद निकालने के कार्यों की गुणवत्ता जांचनी होगी और कमियों पर सुधारात्मक कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें