फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणवी संस्कृति के बहुआयामी रंग देख उत्साहित हुए विदेशी कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पैवेलियन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से मीडिया चौपाल लगाई गई है। मीडिया चौपाल में उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान और श्रीलंका के कलाकारों ने लोक कलाओं और कुटीर उद्योगों पर अपने विचार साझा किए और हरियाणवी संस्कृति के बहुआयामी रंग देखकर सभी विदेशी कलाकार उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पहली बार हरियाणा पैवेलियन में मीडिया चौपाल का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हरियाणा की लोक संस्कृति, विरासत व हरियाणवी बोली से परिचय करवाना और उनके विचारों को जानना है। मीडिया पॉडकास्ट के माध्यम से जहां हरियाणवी लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है, वहीं गीता के ज्ञान को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के सहयोगी देश उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान और श्रीलंका के कलाकारों ने मीडिया चौपाल पर अपने देश की लोक कलाओं, लोक संस्कृति जिनमें मुख्यतः बुनाई-कढ़ाई पर खास चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति और पड़ोसी देशों की संस्कृति में कोई खास अंतर नहीं है, यही कारण है कि तीनों देशों के प्रतिनिधि कलाकारों ने गहराई से अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें