फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता के लिए अधिकारियों को शहर वासियों संग करनी होगी सुबह तीन किमी की सैर

Sun, 24 Aug 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों के साथ अधिकारी अब तीन किलोमीटर की मॉर्निंग वॉक किया करेंगे। मुख्यमंत्री का विजन है कि कुरुक्षेत्र की स्वच्छता के क्षेत्र में भी पहचान बने। इसके लिए जिला प्रशासन ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो 11 सप्ताह तक चलेगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान में शहर के आमजन, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और अन्य संगठनों को साथ लेकर मिशन को शुरू किया जाए, क्योंकि जनभागीदारी के बिना किसी भी मिशन को पूरा करना संभव नहीं है। सभी के सहयोग से सफलता आसानी से पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी जागरूकता के लिए भी कार्य करेंगे। गंदगी से होने वाली हानियों और नुकसानों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। जहां पर गलत तरीके से शहर के लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है, उन्हें रोका जाएगा। साथ ही उन स्थानों पर कचरा उठान वाली गाड़ी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अभियान में सख्ती भी बरती जाएगी। जो भी शहर में कूड़ा फैलाएगा और समझाने के बाद भी अपनी गलती को दोहराएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें