कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद रविवार को भी विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सख्त रहा और छुट्टी के दिन भी परिसर में आने वाले हर वाहन की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। साथ ही गेटों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है। वहीं बोतल मारकर सिर फोड़े युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
तीन बाद भी युवक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शुक्रवार शाम को चार-पांच हमलावर युवकों ने बाजार में पूर्व छात्र को घेर लिया। उन्होंने कैंटीन की कोल्ड ड्रिंक बोतल से उसके सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा और वह गिर पड़ा। इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी खड़े देखते रहे, जिससे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे रहे हैं।
घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को भी छुट्टी के बावजूद विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की गहन जांच जारी रही और विश्वविद्यालय के हर एक गेट पर पूरा दिन सख्ती बरती गई। थर्ड गेट चौकी पुलिस ने आउटसाइडरों के कई वाहनों का चालान काटे गए।