फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक बजे तक छाया रहा कोहरा, आज और कल भी ऐसे ही आसार

Sat, 20 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोहरे में दिन के समय भी लाइटें जलाकर चलते रहे वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की मोटी चादर के कारण दृश्यता महज 10 मीटर तक सिमट गई। हालात यह रहे कि दोपहर दो बजे तक भी सड़कों पर सामने से आ रहा वाहन दिखाई देना मुश्किल रहा। कोहरे के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोग बेहद सतर्क होकर यात्रा करते दिखे।
कोहरे और ठंड के कारण दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने फॉग लाइट और हॉर्न का सहारा लेकर रास्ता तय किया। वहीं कोहरे के कारण कुछ समय के लिए बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। सुबह और देर रात घना कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने के आसार हैं। ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

कुरुक्षेत्र। कोहरे में दिन के समय भी लाइटें जलाकर चलते रहे वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें