फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रतापगढ़ के नजदीक नेशनल हाईवे पर बनेगा फ्लाईओवर, एनएचएआई को भेजी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 पर प्रतापगढ़ गांव के पास फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा। प्रतापगढ़ के नागरिकों और पास के आश्रम के अनुयायियों को दुर्घटना का भय बना रहता था। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। प्रोजेक्ट की डीपीआर एनएचएआई को भेजी जा चुकी है। अब जल्द ही अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने एसडीएम अमन कुमार की मौजूदगी में वीरवार को लघु सचिवालय में यह जानकारी दी। वे आरटीए विभाग की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कारण जिले में कहीं पर भी कोई हादसा हुआ तो संबंधित एरिया के एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इसलिए सर्वे करा खतरनाक लोकेशन पर काम कर सुव्यवस्था बनाने के तेजी से प्रयास करें। शाम के समय नशा करके वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए जाएं। लोटस ग्रीन सिटी वाली सड़क पर खड़े बिजली के खंभों को शिफ्ट करें। बैठक में 36 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें 11 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 14 एजेंडे पेंडिंग और 11 नए एजेंडे शामिल किए। जिला में जून महीने में 51 सड़क हादसे हुए। इनमें 18 नागरिकों की मौत हुई है।
विज्ञापन

ढांड रोड पर स्पीड सेसिंग कैमरा लगाने सहित कई तैयारी : आरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल ने एजेंडों को प्रस्तुत किया। पुलिस विभाग के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त एरिया का विजिट कर भविष्य में सड़क हादसों को रोकने के बारे में चर्चा हुई। ढांड रोड पर स्पीड सेसिंग कैमरा लगाया जाए।
मथाना बस स्टैंड पर लाडवा साइड के मार्ग पर डिवाइडर को आगे तक तैयार किया जाए। नेशनल हाईवे-152 डी से उतरने वाले रैंप पर टैप लगाई जाए, चालक सावधानीपूर्वक और सुरक्षा के साथ चलते रहें। महिला पुलिस थाना के सामने वाली सड़क पर लेवलिंग बनाई जाए। उमरी रोड के गड्ढे, भद्रकाली मंदिर से झासा रोड के सरस्वती ब्रिज के गड्ढे, उमरी चौक पर पैचवर्क, साहा चौक पर ट्रैफिक लाइट और स्पीड ब्रेकर तैयार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें