कुरुक्षेत्र। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम के इस बदलाव का असर बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों की ओपीडी हो रही है, इनमें से 10 से 15 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। रोजाना 120 से अधिक बच्चे बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। दिन में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात में यह घटकर 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रह जाता है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को नाक बहने, छींक आने और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं।