फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेलेंटाइन-डे पर फूलों का बाजार गुलजार

Sun, 15 Feb 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले भर में वेलेंटाइन डे पर विशेष तौर पर युवक-युवतियों में उत्साह दिखाई दिया। शहर व विभिन्न संस्थानों के पार्कों व पर्यटन स्थलों पर दिन भर चहल-पहल बनी रही। कईं जगह प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए सुबह ही फूलों व गुलदस्ते के साथ चोकलेट व टेडीबीयर खरीदते नजर आए, जिससे फूलों व गिफ्ट की दुकानें पूरा दिन गुलजार रही है। गिफ्ट की दुकानें में लगे शोपीस, टेडी बियर, फोटो फ्रेम, फोटो मग जैसे कस्टमाइज उपहार पूरा दिन युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। रेस्टोरेंट व कैफे में भी युवाओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

बिरला मंदिर चौक पर फूल विक्रेता विजय पाल ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर पूरा दिन गुलाब के फूल व गुलदस्ते की मांग बढ़ी रही। जहां हर रोज 10 से 12 गुलदस्ते बिकते थे, वहीं आज 100 से ज्यादा गुलदस्ते बिके। सुबह-सुबह तो गुलाब का एक फूल भी 100 रुपये तक बिका। वहीं गुलदस्ते का रेट 500 से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि उन्होंने दोपहर तक करीब 700 गुलाब के फूल बेच दिए। वहीं दूसरी ओर पार्क में युवतियां भी अपने दोस्तों से मिले गुलदस्ते के साथ बडे़ ही शौक से फोटो लेती नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें