- 1 कप अलसी (दरदरी पिसी हुई)
- 1 कप गेहूं का आटा
- गुड़ दरदरा पीसा हुआ
-1 कप देशी घी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1-2 बड़े चम्मच कटे ड्राई फ्रूट्स
विधि
स्वादिष्ट और पौष्टिक अलसी की पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले अलसी को धीमी आंच पर हल्का भून लें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें। अब एक कढ़ाही में देशी घी गरम करें और उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
जब आटे से खुशबू आने लगे, तब इसमें पिसी हुई अलसी डालें और 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें दरदरा किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से गोल आकार की पिन्नियां बना लें। ठंडा होने पर अलसी की पिन्नी अच्छी तरह सेट हो जाती है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने वाली यह अलसी की पिन्नी सेहत के साथ स्वाद का भी बेहतरीन मेल है।
- रशनीत कौर, निवासी टिब्बा फार्म।
कुरुक्षेत्र। अलसी की पिन्नी।