फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थाना के राजकीय स्कूल में खुला दरबार 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिला प्रशासन की तरफ से गांव थाना में राजकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल परिसर में 30 दिसंबर को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस रात्रि ठहराव में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी सायं 4 बजे स्कूल में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए शिकायतों का पंजीकरण करने के लिए उपायुक्त कार्यालय की शिकायत शाखा की ड्यूटी लगाई गई है। जिला परिषद की तरफ से मांग पत्रों का पंजीकरण करना, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कैंप, कृषि विभाग की तरफ से प्रदर्शनी, सॉयल टेस्टिंग मशीन की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा बागवानी, मल्टी आर्ट कलचर सेंटर के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी अपने स्तर पर प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें