पानीपत में हैंडलूम कारोबारी गौरव कटारिया के घर सवा करोड़ रुपये की बड़ी चोरी हुई है। मामले की जांच के लिए गठित पांच पुलिस टीमें पांच दिन से प्रयासरत हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
पानीपत। हैंडलूम कारोबारी के घर में हुई सवा करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करने में पांच टीम पांच दिन से छानबीन कर रही हैं। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ जरूर की। लेकिन, अभी तक खुलासे ते टीमें नहीं पहुंच गई। उधर, पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने की मांग की है। हैंडलूम कारोबारी गौरव कटारिया की सेक्टर-12 में कोठी है। चोरों ने कोठी की पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश कोठी से करीब एक किला सोने के गहने और 20 लाख रुपये क नकदी ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। जिसमें सीआईए की तीनों टीमें भी शामिल हैं।
पुलिस की टीमें पहले ही दिन से अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें कुछ संदिग्ध कैद भी हुए। लेकिन उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें शक के आधार पर चोरी की वारदातों में संलिप्त रहने वाले बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। कुछ से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
अभी मामले की जांच चल रही है। बदमाशों को तलाश करने के लिए अलग-अलग बिंदू पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।