लाड़वा। रूस रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी।
लाडवा। एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा की तरफ से दून पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ियों को रूस में आयोजित होने वाली आठवीं चिल्ड्रन ऑफ एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम्स के लिए रवाना किया गया। एसोसिएशन के महासचिव सतविंदर सिंह ने बताया कि 25 जून से सात जुलाई तक रूस के याकुस्क में 13 दिवसीय आठवीं चिल्ड्रन ऑफ एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम्स आयोजित किये जाने हैं। जिसमें हरियाणा की ओर से दून पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ी बेल्ट रेसलिंग, मास रेसलिंग व कापसगई खेलों में भाग ले रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने हैदराबाद के तेलंगाना में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिनकी रवानगी के लिए एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा की तरफ से दून पब्लिक स्कूल परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में स्कूल की प्रबंधक समिति के चेयरमैन केके गर्ग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों में युवराज मंदान, कृष, अर्षित, युगम व तेजस बांकुरा शामिल हैं।