फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लड़ाई-झगड़े के आरोप में दोनों पक्ष के पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह झींझरपुर गांव में दो पक्ष के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को 18 जून को गिरफ्तार किया था। थाना केयूके में 16 जून को दिए बयान में सुखविंद्र सिंह निवासी झींझरपुर ने बताया था कि 14 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे उसके भाई जितेंद्र की गांव के ही रणधीर, दीपक, संदीप, सतपाल, बिंटू, सतबीर व कुछ अन्य परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हुई थी। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बड़े भाई विनोद व घरवालों के साथ घर के बाहर गली में बैठा था। तभी रणधीर, दीपक, संदीप, सतपाल, बिंटू, सतबीर के साथ जोगिंद्र, नरेश ने उन पर डंडे, लाठी, गंडासी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस हमले में उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हो गए थे। लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर 18 जून को आरोपी बलवान सिंह व नरेश को गिरफ्तार करके लाठी व डंडे बरामद किए थे। आगामी कार्रवाई में पुलिस ने तीन और आरोपी सतपाल, सूरजभान उर्फ बिट्टू व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष के सुखविंद्र और साहिल को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन



23 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से शराब बेचते हुए पुलिस ने दो लोगों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस 23 बोतल शराब बरामद हुई। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने बलविंद्र सिंह निवासी श्याम कॉलोनी को कॉलोनी से 20 पव्वा (पांच बोतल) देसी के साथ काबू किया। वहीं थाना शाहाबाद पुलिस ने रविचंद्र उपाध्याय हाल निवासी शाहाबाद छपरा रोड पर शुगर मिल के पास से 18 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। मौके पर दोनों आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं पाए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें