कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की ओर से सोमवार को बीएससी फिजिकल साइंस में नए सत्र में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई। वेबसाइट पर उपलब्ध बीएससी फिजिकल साइंस की मेरिट सूची के अनुसार क्रम संख्या एक से लेकर 250 तक के अभ्यर्थियों को दो जुलाई को कमरा संख्या 26 में फिजिकल काउंसलिंग के लिए अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग में रिपोर्ट करने का समय आठ बजकर 30 मिनट है।
तीन जुलाई मेरिट सूची के मुताबिक 251 से लेकर 340 तक के अभ्यर्थियों को कमरा संख्या 26 में उपस्थित होकर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित है। निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी फिजिकल साइंस ऑल इंडिया जनरल की पहली मेरिट सूची 102.6 से शुरू होकर 98 तक, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस 93 से 92.2 पर, हरियाणा जनरल की 98 से 92 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 92.2 से शुरू होकर 86.6 तक, हरियाणा एससी की 93.2 से 84.8 तक, हरियाणा डी-एससी 91.6 से 75.2, हरियाणा बीसीए 92.8 से 86.8, हरियाणा बीसी बी 93 से 88 तथा ईएसएम वर्ग की 89 से 80 पर समाप्त हुई।
-
आईआईएचएस में बीकॉम की पहली काउंसलिंग में 120 में से हुए 68 दाखिले
कुरुक्षेत्र। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में बीकॉम एवं बीएससी लाइफ साइंस में दाखिले के लिए सोमवार को काउंसलिंग की गई, जिसमें बीकॉम में 120 में से 68 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बीकॉम में दाखिले के लिए कमरा संख्या एक में और बैचलर्स ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस के लिए कमरा संख्या 26 में काउंसलिंग हुई। विद्यार्थियों को चार जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 140 सीटों पर मात्र 59 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। बीकॉम और बीएससी लाइफ साइंस की दूसरी मेरिट सूची आठ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए नौ जुलाई को कॉलेज में पहुंचना होगा।