फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व कृषि मंत्री के बेटे पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे के घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग करने वाले दो हमलावर थे, जोकि नशे के आदी बताए जा रहे हैं। इनको काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जबकि पूर्व मंत्री का बेटा हमले में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व कृषि मंत्री के बेटे और गांव गुमथला गढू के पूर्व सरपंच गगनदीप ने बताया कि रविवार को उनके घर के बाहर दो युवक हुड़दंग कर रहे थे, जिसकी सूचना उनके वाहन चालक ने दी। इसके बाद घर के दरवाजे बंद कर दिए गए। कुछ समय बाद इन युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इनमें से एक युवक ने दीवार को फांदकर अंदर घुस देसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। उन्होंने कमरा बंद कर जान बचाई। इसी बीच हमलावर भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश करते हुए सोमवार को उन्होंने हमलावरों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सिंगारा ने बताया कि दोनों हमलावरों ने पूछताछ में माना कि वे नशे के आदी हैं। दोनों की मुलाकात गगनदीप के रिश्ते में भाई हरकिरत से पंजाब के नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी, जहां पर हमलावरों को उसने बताया कि उसका भाई उनसे रंजिश रखता है।
दोनों ने केंद्र से बाहर आने के बाद अपने दोस्त को दिया वादा निभाने के लिए गगनदीप के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान सुखजोत वासी क्योड़ा जिला होशियारपुर और जसवंत वासी जिला कपुरथला, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों हमलावरों को अदालत में पेश करने उपरांत जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें