हाथ में बंदूक लेकर भागता युवक।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े सरेआम दनादन गोलियां चलाई गईं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में हुई है, जहां शुक्रवार से पशु मेला शुरू हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में बंदूकें लिए भाग रहे हैं। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे और लोगों के बायन दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में शुरू हुई पशु मेले में शुक्रवार को दनादन गोलियां चली, हालांकि कोई बड़ी घटना होने से तो बच गई, लेकिन वहां दहशत फैल गई। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थीम पार्क में 10 से 12 जनवरी तक पशु मेला चल रहा है। इस पशु मेले में हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने-अपने पशु लेकर पहुंचे हैं। बीते माह दिसंबर में ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थीम पार्क का नाम बदलकर केशव पार्क रखा था।
जानकारी के अनुसार मेले में कराए जा रहे पशुओं की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के फैसले से नाराज होकर एक पशु व्यापारी ने हवाई फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी झज्जर व सोनीपत के हैं। वे भी पशु मेले में अपने पशुओं को लेकर आए थे। आरोप है कि उसने तीन से चार गोलियां चलाई है। फिलहाल सीआईए टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में लगी है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार व कृष्णा गेट एसएचओ जीत सिंह व चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह भी पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।