फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हसला ने शिक्षाधिकारी को बताईं शिक्षकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के नवनियुक्त जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक के नेतृत्व में हसला कुरुक्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा से औपचारिक भेंट की तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

हसला के चेयरमैन सतबीर कौशिक और पूर्व जिला प्रधान डॉ. दिनेश यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी से हसला की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा उनसे सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में इस बार हसला की पूरी टीम का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है ताकि आपसी भाई चारा बना रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने हसला के नवनियुक्त जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हसला कुरुक्षेत्र शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित में भी काम करें तथा शिक्षा के क्षेत्र में जिला कुरुक्षेत्र को राज्य में सिरमौर बनाएं। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है तथा हमें विद्यार्थियों को भी जागृत करते हुए उनके हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहना होगा तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके स्तर पर कभी भी प्राध्यापकों के कार्यों को लंबित नहीं रखा जाएगा तथा उनके किसी भी प्रकार के कार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिकता देते हुए तुरंत समाधान किया जाएगा।
डॉ. तरसेम कौशिक ने जिला शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि जिले के सभी प्राध्यापक विद्यार्थियों के हित में काम करेंगे तथा जिला का वार्षिक परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहेगा। उन्होंने प्राध्यापकों से कहा कि वे राज्य कार्यकारिणी के सहयोग से हसला की सभी लंबित मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, लेक्चर पदनाम, प्राचार्य पदोन्नति के लिए 100 प्रतिशत अनुपात, उपप्राचार्य पद का सृजन, प्राध्यापकों की लंबित कंफर्मेशन सूची जारी करवाना, नई व संशोधित वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करवाना, सीसीएल का सरलीकरण करवाना, कॉलेज कैडर में पदोन्नति, एचसीएस के लिए विभागीय भर्ती के लिए आवेदन की अनुमति, गैर शैक्षणिक कार्यों से छुटकारा, कैशलेस मेडिकल सुविधा को पूर्णतया लागू करवाना इत्यादि मांगों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हमारी मांगों को सरकार शीघ्र पूरा करे।
इस मौके पर डॉ. शीशपाल जांगड़ा, अध्यापक संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह, अध्यापक संघ के राज्य प्रेस सचिव रामेश्वर दास, शाहाबाद खंड प्रधान संदीप तंवर, बाबैन खंड प्रधान रवींद्र सैनी सहित अन्य पदाधिकारी तथा प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें