फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमकल कर्मी अाज भी रहेंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रही। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मी अब शनिवार को भी हड़ताल पर रहेंगे और दिन भर अपना रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मंत्री विपुल गोयल से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल को बढ़ाकर चार दिन कर दिया था। यूनियन के जिला प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को रोहतक में यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में हड़ताल को और बढ़ाने या बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया जाएगा।
फिलहाल शनिवार को जिले के करीब 65 दमकल कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण जिले में दमकल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य विभागों के कर्मचारियों को दमकल वाहनों का संचालन सौंप रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें