फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बेटे के हाथ में फटा पटाखा, पिता भी 30 फीसदी झुलसे

Tue, 10 Nov 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान झुलसे करीब 10 मरीज उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। इनमें दो महिलाओं के हाथ-पैर झुलसने के मामले शामिल रहे, जबकि एक बुजुर्ग महिला के शरीर पर पटाखे के निशान मिले। पटाखा जलाते समय एक बच्चे के हाथ में पटाखा फटने से उसके कपड़ों में आग लग गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता के हाथ भी झुलस गए। त्योहार पर ऐसे हादसों की आशंका को देखते हुए अस्पताल में पहले से ही आठ बेड का विशेष बर्निंग वार्ड तैयार किया गया था।
विज्ञापन

पिता और बेटे के झुलसने का मामला इमरजेंसी में पहुंचा। जानकारी के अनुसार, पटाखा जलाते समय बेटे के हाथ में ही पटाखा फट गया और कपड़ों ने आग पकड़ ली। बेटे के पेट और छाती समेत आग बुझाने के प्रयास में पिता की बाजू और शरीर के कई अंग करीब 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस गए। इसके अलावा बारना से छाती झुलसने के मामले में एक बच्चे को रेफर करके अस्पताल लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल में केवल बर्निंग वार्ड ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए थे। इमरजेंसी में करीब 10 बेड खाली रखे गए थे। आइसोलेशन वार्ड में आठ बेड का विशेष बर्निंग वार्ड बनाया गया। इसके अलावा चार सर्जन और चार नर्सों की रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। आरएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि झुलसने के मामलों में कोई ज्यादा गंभीर मरीज नहीं था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पहले से पूरी तैयारी की हुई थी। चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल में चार दिन तक विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें