कुरुक्षेत्र। आपदा मित्रों को फायर उपकरण संबंधी जानकारी देते प्रशिक्षक गुरप्रीत। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने आग लगने के कारण, आग के प्रकार और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार, उनका उपयोग और संचालन कैसे किया जाता है, इसे व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षक गुरप्रीत सिंह ने स्वयंसेवकों को उपकरणों का सही उपयोग करना भी सिखाया।
स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम का लक्ष्य आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित और सशक्त स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयंसेवकों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से राहत कार्य करने की क्षमता प्रदान की गई।