फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी घर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर मोहल्ला में आनंदपुर कुटिया के साथ लगती गली में एक घर में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग ने घर के अंदर मौजूद महिलाएं फंस गईं। बड़ी मुश्किल से जैसे-कैसे महिलाएं बचाव करती हुई भागकर घर बाहर निकली। घर के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ी भी गली संकरी होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी के सिलेंडरों से बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घर के मालिक कुलवंत अरोड़ा ने बताया कि उसकी केमिस्ट की दुकान है। जिस समय यह घटना हुई वह दुकान पर ही था। करीब साढ़े सात बजे के आसपास उसको घर से मोबाइल पर फोन आया कि बिजली का शार्टसर्किट से आग लग गई हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और घर पर पहुंचे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे घर को लपटों से घेर लिया। तंग गली होने के कारण फायरबिग्रेड मौके तक नहीं पहुंच सकी। कुलवंत ने बताया कि इस आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। शहरी चौकी प्रभारी जयकरण ने बताया कि अगजनी होने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। घर में करीब नौ तोले सोना और एक लाख रुपये कैश पड़ा हुआ था। फिलहाल करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। मामले को लेकर जांच अभी जारी है।
घर से बाहर की ओर भागकर बचाई जान
जब घर में आग लगी तो परिवार की कुछ महिलाएं घर में काम कर रहीं थी। अचानक जोरदार धमाके के साथ आग गई और पूरे घर को अपनी चपेट में लेे लिया। महिलाएं बचाव के लिए चिल्लाती रहीं। बाद में उन्होंने आग लपटों से बचते हुए बाहर की तरफ भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दमकल विभाग की कंडम गाड़ी पहुंची आग बुझाने
दमकल विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही तो तब सामने आई जब आग पर काबू पाने के लिए भाग ने एक कंडम गाडी को भेजा। इस गाड़ी की हेड लाइटें भी खराब थी। आग बुझाने के लिए जब गाड़ी मौके पर आई तो एक तो संकरी गली होने व दूसरी गाड़ी की हेड लाइट खराब होने के कारण गाड़ी गली में प्रवेश ही नहीं कर पाई। बिजली विभाग द्वारा एरिया की बिजली पहले ही काट दी गई थी। नाम न छापने की शर्त पर दमकल विभाग के ही एक कर्मचारी ने बताया कि कागजों मे यह गाड़ी कंडम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें