फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बड़ाचपुर में बरहान रोड पर लगी आग, एक कूप जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। कस्बे के गांव बड़ाचपुर में बरहान रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लगने से कई बिटोडे (उपले) व तूड़ी के कूप आग की भेंट चढ गए। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पहले तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दमकल विभाग को सूचित किया।
दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीण साहिल ने बताया कि घर के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी। जब वह बाइक को लेने आया तो घर बाहर तूड़ी के कूपों व बिटोडे में आग लगी हुई थी। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रयास किया तो दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक विक्रम सिंह का एक कूप एक बिटोडा तथा रघबीर सिंह का एक बिटोडा जलकर खाक हो गया। डॉयल 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

कूप के पास लगा हुआ था मधुमक्खी का छत्ता : ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि विक्रम सिंह के कूप व बिटोडे के पास मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। शहद का छत्ता तोड़ने के चक्कर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस जगह पर आग जलाकर धुंआ कर दिया।
तापमान अधिक होने के कारण आग ज्यादा भड़क गई और कई कूप व बिटोडे उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें