फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के भगत सिंह हॉस्टल के पीछे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हादसा टला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी व साथ में कुवि के सुरक्षा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के भगत सिंह पुरुष छात्रावास परिसर के पीछे खाली मैदान सोमवार दोपहर लगभग एक बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने तेजी से पास की सूखी झाड़ियों और पत्तों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी और आसपास के सूखे कचरे के कारण आग ने तुरंत फैलाव ले लिया, लेकिन समय रहते दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसर में साफ-सफाई और शुष्क सामग्री को हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें