फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंबित मांगों के लिए अग्निशमन कर्मी महानिदेशक से आज करेंगे वार्ता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंणद। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए अग्निशमन कर्मचारी आज सोमवार को मुख्यालय पर महानिदेशक से मुलाकात करेंगे, जिस दौरान वे विस्तार से मांगों पर चर्चा करेंगे। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान जसबीर ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में विभाग को निकाय विभाग में शामिल करना, कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक नौकरी की गांरटी देना, समान काम के अनुसार समान वेतन देना, जोखिम भत्ता 5000 रुपये व पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर वर्दी व धुलाई भत्ता देना, सेवानिवृत होने या मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना, एलटीसी का भुगतान करना व कर्मचारियों को उनके ही गृह विभाग में रखकर अन्य जिलों में तबादला न करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वर्ष 2018 से लेकर अब तक के फायर चालकों को ही फाइटिंग का कोर्स करने वालों को डीए का भुगतान करना व डिप्लोमा प्रमाणपत्र देना, आग बुझाते समय घायल होने पर मेडिकल की सुविधा प्रदान करना, वेतन को बढ़ोतरी व एरियर के साथ देना के साथ ही अन्य मांगें भी वर्षों से लंबित है। मांगें पूरी करवाने के लिए रोहतक में राज्य स्तरीय वार्ता का आयोजन किया जाएगा। महासचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मचारी वर्षों से लंबित मांगें पूरी करवाने के लिए धरना व प्रदर्शन करते रहे हैं। विभाग की तरफ से मांगों पर विचार भी किया जाता है और मौखिक आश्वासन भी दिया जाता है, लेकिन वार्ता हुई मांगाें के संबंध में विभाग की तरफ से पत्र नहीं आया। मांगें पूरी न होने की वजह से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में रोष है और शारीरिक व मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। इस वजह से कर्मचारी धरना व प्रदर्शन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें