फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भैया दूज पर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आग बुझाने के प्रयास में घायल होने पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे गुरमीत सिंह उपचार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भैया दूज पर्व पर बुधवार को शहर की भट्ठा कॉलोनी में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में चार लोग मामूली रूप से झुलस गए, जबकि घर का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि समय रहते सिलिंडर को घर से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हरदोई (उत्तरप्रदेश) निवासी मोनी ने बताया कि उसका परिवार किराये के कमरे में रहता है। भैया दूज पर उसकी बहन घर आई हुई थी। पति आनंद और बेटा मितन कमरे में सो रहे थे। वह बहन के लिए खाना बनाने लगी। इसी दौरान कुछ दिन पहले भरवाए गए गैस सिलिंडर को चूल्हे पर लगाया और लाइटर जलाते ही सिलिंडर में आग लग गई।
आग पाइप के रास्ते कपड़ों और अन्य सामान तक फैल गई। शोर सुनकर पति आनंद और बेटा मितन बाहर निकले। मकान मालिक जगतार सिंह, उनके बेटे सुखविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, सुखू और बिल्लू भी मौके पर पहुंचे। सभी ने पानी से भीगे कंबलों और बोरियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सुखू, गुरमीत सिंह और सुखविंद्र सिंह समेत चार लोग मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह ने जलता हुआ सिलिंडर उठाकर सुनसान गली में खेतों की ओर पहुंचाया, जहां आग पर काबू पाया गया।
आग से घर के कपड़े, फ्रिज और अन्य सामान जल गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आसपास के लोगों ने आग बुझा दी थी। गुरमीत सिंह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य ने अपने स्तर पर उपचार लिया।

कुरुक्षेत्र। आग बुझाने के प्रयास में घायल होने पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे गुरमीत सिंह उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें