फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमकल और सफाई कर्मचारियों ने छठे दिन भी कामकाज रखा ठप

Wed, 12 Aug 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। दमकल और सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के छठे दिन भी कामकाज ठप रखा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मियों ने सरकार की ओर से बरती जा रही अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की और तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की गई। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छठे दिन हड़ताल के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तबदील हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 13 मई 2026 के समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया और जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र वापस नहीं लिया तो हरियाणा के सभी नियमित, पे-रोल एवं एचकेआरएनएल दमकल कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित 9,10,एवं 11 अगस्त की राज्यव्यापी हड़ताल में पूरे प्रदेश में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने सफाई कर्मचारियों के प्रति ग़लत भाषा के प्रयोग से कर्मचारी नाराजगी जताते हुए रोड प्रदर्शन करके सुभाष चौक पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव संदीप नरवाल सर्व कर्मचारी उपमहासचिव संदीप सागवान, सुरेश गुढ़ा, सुरेश, ऋषि पाल, मंजीत, अजीत आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें