फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला करने व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए इस मामले को डीएसपी पिहोवा के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव जंधेड़ी वासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्माईलाबाद में शीशे व एल्युमिनियम की दुकान पर काम करते हैं। 30 जनवरी को करीब 2:30 बजे जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी समय तलवारें लेकर गांव तंगीपुर वासी गोली मोक्को, बिट्टू व सिद्धार्थ उनकी दुकान पर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने संदीप को जातिसूचक शब्द कहे और उनके हाथ व सिर पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने छुड़वाया।
पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि इन हमलावरों ने कुछ दिन पहले उनके गांव के कुछ युवकों के साथ झगड़ा किया था। उस समय वह भी वहां पर मौजूद थे। इस बात के लिए ये सब रंजिश रखे हुए थे। हमलावरों ने उनकी दुकान के शीशे तोड़ दिए। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पड़ोस के लोगों ने उनको झांसा के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें