फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अलसुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर खिली रही धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धूप ​खिलने पर एक तालाब किनारे बैठे प्रवासी पक्षी। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। रविवार को अलसुबह कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी हुई। इसके बाद 11 बजे से शाम करीब चार बजे तक धूप खिली रही। ठंड का असर कम रहा लेकिन शाम ढलते ही फिर हल्के बादल छा गए।
विज्ञापन

सोमवार को भी बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। दिन में धूप खिलने के बाद सार्वजनिक स्थलाें पर रौनक दिखाई दी। रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। फिलहाल मौसम में बदलाव को गेहूं की फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव से ठंड अधिक दिनों तक रह पाएगी जिसका गेहूं की फसल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मौसम में बदलाव व लगातार जारी ठंड के कारण ही फसल अच्छी हुई है और पैदावार भी अधिक मिल सकेगी। कृषि विशेषज्ञ व विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि इस बार जिले में एक लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल है और पूरी फसल बेहतर है। उम्मीद है कि इस बार पैदावार भी बेहतर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें