फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस पर गाड़ियां लेकर बेचीं

Sun, 09 Mar 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से फाइनेंस पर गाड़ियां लेकर नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और नंबर प्लेट तैयार कर सस्ते दामों पर वाहन बेचने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी पिछले काफी समय से भगोड़ा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा के प्रभारी उप निरीक्षक केवल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार और सिपाही नरेश कुमार की टीम ने भगोड़ा काछवा रोड करनाल निवासी शमशेर अली उर्फ अली को काबू किया है।

आरोपी को 17 फरवरी 2014 को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान स्वीकार किया कि वह उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले से फाइनेंस पर गाड़ियां लेकर नकली नंबर और आरसी तैयार कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था, ताकि फाइनेंसर कंपनी गाड़ियों को पकड़ न सकें।
विज्ञापन


नकली नंबर और आरसी तैयार कर तीन गाड़ियां कुरुक्षेत्र और जिला करनाल में बेचना कबूला है। रिमांड के बाद आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने शाहबाद एरिया में ऐसी ही गाड़ियां खरीदने वाले गांव नगला निवासी गुरमीत सिंह, कुलविंद्र और नलवी निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया था कि यह गाड़ियां उन्होंने अली से खरीदी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें