फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नावली में फिल्म कलाकार बांधेंगे समां

विज्ञापन
यशपाल शर्मा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह रत्नावली का आयोजन 28 से 31 अक्तूबर तक किया जा रहा है। रत्नावली का उद्घाटन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर दीपक राय बब्बर ने बताया कि फिल्मी दुनिया की महान हस्तियां सतीश कौशिक, यशपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया ने बताया कि सतीश कौशिक मिस्टर इंडिया, राम लखन, जाने भी दो यारों, मासूम, वो सात दिन, सागर, मोहब्बत, प्रेम प्रतिज्ञा, डैडी, वर्दी, तकदीर का तमाशा, जमाई राजा, अंदाज, साजन चले ससुराल, दीवाना-मस्ताना, दिल के झरोखे से, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, घूंघट, आंटी नं. 1, प्रदेशी बाबू, आ अब लौट चलें, हम आपके दिल में रहते हैं, आवारगी आदि 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय, निर्माता एवं प्रोंड्यूसर के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेंद्र गुप्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अलुमनाई भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई विश्वविद्यालय से ही की है। राजेंद्र गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1985 में छोटे पर्दे से की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। नब्बे के दशक तक आते आते वे करीबन चालीस से अधिक टीवी शो में अपना अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। राजेंद्र गुप्ता हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं जिनमें लगान जैसी फिल्में शामिल है।
यशपाल शर्मा ने वर्ष 1992 में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी, इनकी पहली डेब्यू फिल्म जिंदगी एक जुआ (1992) थी, उसके बाद इन्होंने कुछ सालों बाद एक टीवी कार्यक्रम मेरा नाम करेगी रोशन (2010) में काम किया था, बाद में इन्होने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। ‘गंगाजल’ (2003), ‘लगान’ (2001), ‘अपहरण’ (2005), ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ (2008), ‘राउडी राठौड़’ (2012),’जाट जेम्स बॉन्ड’ (2014) और ‘सरदार जी 2’, इनकी हिट फिल्में रही हैं। हाल ही में इनकी फिल्म दादा लख्मीचंद को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

आयोजन के लिए केयू तैयार : प्रो. सोमनाथ
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कुलपति ने बताया कि रत्नावली के आयोजन के लिए केयू पूरी तरह तैयार है। रत्नावली समारोह हरियाणा की लोक संस्कृति का ऐसा समागम है, जिसमें विशुद्ध रूप से हरियाणवी संस्कृति को केंद्रित कर लोक परंपराओं से जुड़ी विधाओं को मंच दिया गया है।

राजेन्द्र गुप्ता।- फोटो : Kurukshetra

सतीश कौशिक।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें