कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरुकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप एवं मतदाता क्लब की संयोजिका डॉ नेहा की देखरेख में निर्वाचन कार्यालय के मास्टर ट्रेनर सुनील मारवाडा ने छात्राओं को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया तथा आवश्यक पत्र भरने के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने पात्र छात्राओं को मतदाता पंजीकरण फार्म भरने की प्रक्रिया समझाई तथा फार्म सही ढंग से भरने के लिए मार्गदर्शन किया। छात्राओं को स्वयं, परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता पंजीकरण और उसके महत्व बारे जागरुकता का संदेश देने को कहा। प्राचार्या डॉ उपासना आहुजा ने मास्टर ट्रेनर एवं साथ आए अनिल, अमित के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारा ही नहीं, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को प्रेरित किया। संवाद