फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झिरबड़ी गांव की महिला सरपंच व दो पंच बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली क्षेत्र के झिरबड़ी गांव में सरपंच व दो पंचों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब बाकी पंचों में से जिसके बाद बहुमत होगा, उसे सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

यह तब तक रहेगी जब तक नए चुनाव नहीं हो जाते। सरपंच व दोनों पंचों को हटाने के आदेश जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने दिए हैं। ये तीनों ही करीब छह माह से अमेरिका में बताए जा रहे हैं।
उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला सरपंच सुमन देवी व दोनों पंच लगातार बैठक से नदारद रहे हैं, जिससे गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जब उनके पास मामला पहुंचा तो ग्राम पंचायत अधिनियम के तहत उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। सरपंच बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी मामले की सुनवाई के लिए भी नहीं पहुंची। ऐसे में नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया गया है। वहीं पिपली खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रूबल दीनदयाल का कहना है कि फिलहाल जिस पंच के पास अन्य पंचों का बहुमत होगा, उसे सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि गांव के कामकाज सुचारू रूप से चल सकें।
विज्ञापन

बर्खास्त पंचों में वार्ड तीन से सतनाम सिंह व वार्ड सात से गुरविंद्र सिंह शामिल है। उधर बताया जा रहा है कि महिला सरपंच का पति पहले ही अमेरिका गया हुआ है तो बाद में पत्नी सुमन देवी भी चली गई। वहीं परिजनों का कहना है कि सुमन देवी केयर टेकर के तौर पर इस्तीफा देकर ही अमेरिका गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें