फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : सुधा

Sat, 11 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : सुधा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पीवी संधू, साक्षी मलिक आदि महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत का मान-समान बढ़ाया है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों में महिला खिलाड़ियों ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। ये बातें मुख्यातिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने केयू में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय फुटबाल महिला प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम पर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में एक हजार लड़कों के मुकाबले 900 लड़कियां हैं। आने वाले वर्षों में यूनिवर्सिटी की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी और अधिक बढ़े ताकि बेटियां खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। अंतिम दिन दो मुकाबले खेले गए।

पहला मुकाबला दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) तथा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के मध्य खेला गया। दूसरा फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) तथा पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के मध्य हुआ। केयू की टीम 7 अंक प्राप्त कर प्रथम, डीयू 6 अंक लेकर द्वितीय, पीयू चंडीगढ़ की टीम 3 अंक लेकर तृतीय स्थान तथा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की  टीम 1 अंक लेकर चतुर्थ स्थान पर रही।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. डीएस काला ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस अवसर पर सहायक खेल निदेशक  राजेश सोबती, फुटबाल प्रशिक्षक मोनिका एवं अन्य प्रशिक्षक रमेश चंद्र, मस्तान सिंह तथा खेल विभाग कर्मी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें