फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पत्नी के अवैध संबंध से तंग पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर पति द्वारा घर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक का भाई घर पहुंचा तो युवक फंदे से झूलता मिला, जिसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना के अंतर्गत एक गांव वासी मृतक के परिजनों के अनुसार जोगिंद्र की शादी 12 साल पहले हुई थी, जिससे करीब 40 वर्षीय जोगिंद्र को 10 साल का एक बेटा व आठ साल की बेटी है। परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भाभी के उसके ताऊ के पोते के साथ अवैध संबंध है। इन दोनों को कई बार समझाया कि यह सब गलत है, लेकिन वह नहीं मानी।
दोनों ने जोगिंद्र के साथ मारपीट करने के बाद वह बच्चों को लेकर भतीजे के साथ उसके घर पर रहने लगी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसने भतीजे को फोन कर समझाने का प्रयास किया तो वह दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देना लगा। जिससे आहत होकर जोगिंद्र फांसी के फंदे पर झूल गया। मामले के जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जबकि पूरे मामले की हर पहलू के साथ गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें