फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गड़बड़ी की आशंका, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों के बनाए हैप्पी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हैप्पी कार्ड का लाभ अब उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को भी मिल रहा है, जिसको लेकर हर कोई हैरान है। हालांकि यह योजना सिर्फ हरियाणा के लिए लागू की गई थी, लेकिन दूसरे राज्यों के लोगों का हैप्पी कार्ड बनाया जाना रोडवेज विभाग पर सवाल खड़ा करता है। हैप्पी कार्ड को लेकर अब गड़बड़ी होने के मामले बढ़ने लगे हैं। अब फिर से दो मामले सामने आए है, जिनमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले सारत चातरी व बिहार के रहने वाले संतोष महतो के हैप्पी कार्ड जारी किए गए हैं। यह देख रोडवेज कर्मी भी हैरान है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले महीने भी तीसरा मामला 32 साल के युवा अमित कुमार को सीनियर सिटीजन दिखाए जाने का रहा है। हैप्पी कार्ड को लेकर प्रदेश के डिपो की ओर से हेल्प डेस्क व टीमें बनाकर काम किया जा रहा था, लेकिन ऐसे में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को हैप्पी कार्ड जारी किया जाना विभाग की लापरवाही दिखाता है।



दूसरे प्रदेश के लोगों को जारी किए गए हैप्पी कार्ड
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि हैप्पी कार्ड में गड़बड़ी होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को हैप्पी कार्ड की सुविधा दी गई है। जबकि योजना सिर्फ हरियाणा के निवासियों के लिए है। इस मामले को लेकर विभाग को उचित कदम उठाना चाहिए, ताकि हैप्पी कार्ड का दुरुपयोग न हो।
विज्ञापन




फैमिली आईडी के आधार पर हुए जारी : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेरसिंह का कहना है कि हैप्पी कार्ड के मामले को लेकर जांच की गई थी। विभाग की ओर से कई गांवों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को हैप्पी कार्ड जारी किए गए हैं, जो कि फैमिली आईडी के आधार पर जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें